{"_id":"6990b77bd3dafab46003bdfc","slug":"after-the-newborn-the-mother-also-died-causing-mourning-gonda-news-c-100-1-gon1041-152241-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: नवजात के बाद प्रसूता की भी मौत, पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: नवजात के बाद प्रसूता की भी मौत, पसरा मातम
Sat, 14 Feb 2026 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 14 Feb 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
कटरा बाजार। भगहरिया पूरेमितई गांव की 21 वर्षीय सोनी की प्रसव के पांच दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। नवजात की पहले ही मौत हो चुकी है। शनिवार को जब रोता-बिलखता पति घनश्याम पत्नी का शव लेकर गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया।
कस्बे में एक क्लीनिक में बीते मंगलवार को सोनी ने एक बच्चे को जन्म दिया था। करीब चार घंटे बाद ही नवजात की मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि प्रसूता की हालत गंभीर होने के बावजूद क्लीनिक संचालक ने समय रहते हायर सेंटर रेफर नहीं किया। सीएमओ से शिकायत के बाद बृहस्पतिवार को सीएचसी की टीम ने क्लीनिक पहुंचकर जांच की और सोनी को एंबुलेंस से जिला महिला अस्पताल भेजा। पति घनश्याम के मुताबिक, महिला अस्पताल में कर्मचारियों ने भर्ती करने से इन्कार कर दिया। इसके बाद वह पत्नी को एक निजी अस्पताल ले गए, जहां शनिवार दोपहर बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
गांव में जैसे ही शव पहुंचा, चीख-पुकार मच गई। परिजन बेसुध हो गए। नवजात और फिर सोनी की मौत से गांव में शोक का माहौल है। एसीएमओ डाॅ. आदित्य वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को आरडी मेमोरियल क्लीनिक को सील कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।