{"_id":"6772e1a46777a6f2120fa317","slug":"after-four-xens-five-sdos-and-five-jes-are-also-under-action-gonda-news-c-100-1-slko1026-129927-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: चार एक्सईएन के बाद पांच एसडीओ व पांच जेई भी कार्रवाई की जद में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: चार एक्सईएन के बाद पांच एसडीओ व पांच जेई भी कार्रवाई की जद में
Mon, 30 Dec 2024 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 30 Dec 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। पावर कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक ने ओटीएस में लापरवाही बरतने पर मंडल के चार अधिशासी अभियंताओं को निलंबित किया था। अब पांच एसडीओ को चार्जशीट और पांच जेई को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। काम में सुधार न होने पर इनको भी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
मुख्य अभियंता एमपी सिंह ने बताया कि करनैलगंज, नवाबगंज, मनकापुर व कैसरगंज में ओटीएस के लक्ष्य के सापेक्ष उपभोक्ताओं का पंजीकरण नहीं कराया गया। जिस पर उक्त चारों खंड के अधिशासी अभियंताओं को प्रबंध निदेशक ने गत दिवस निलंबित कर दिया था। उनके स्थान पर नए अधिशासी अभियंताओं की तैनाती की गई है। उन्होंने बताया कि ओटीएस उपभोक्ताओं के हित में है। बकाया वसूली के साथ ही उपभोक्ताओं की समस्याओं के निस्तारण को लेकर अलग-अलग स्थानों पर प्रतिदिन कैंप लगाए जा रहे हैं। कुछ खंडों में अभियंताओं की लापरवाही सामने आई है। इसके लिए उन्हें चेतावनी जारी करते हुए चार्जशीट और प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है।
मुख्य अभियंता ने कहा, ओटीएस की प्रतिदिन समीक्षा की जा रही है। लापरवाह अभियंता कार्यशैली सुधार लें अन्यथा उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।