फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   After father, son also committed suicide in Chandigarh

Gonda News: पिता के बाद बेटे ने भी चंडीगढ़ में कर ली आत्महत्या

Fri, 01 Aug 2025 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 01 Aug 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
After father, son also committed suicide in Chandigarh
परसपुर (गोंडा)। संदिग्ध परिस्थितियों में दीनपुरवा पूरेलाली निवासी पिता दिनेश सिंह के बाद उनके बेटे मुन्ना सिंह (15) ने भी चंड़ीगढ़ में फंदे से लटक कर जान दे दी। शुक्रवार को मुन्ना सिंह का शव चंडीगढ़ के मोहाली शहर से घर पहुंचा तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन

29 जून को पिता दिनेश सिंह ने घर में ही फंदे से लटक कर जान दे दी थी। परिवार में बड़े बेटे दीपांशु के साथ ही जुड़वा बेटे मुन्ना सिंह और छोटू व बेटियां जूली व रोली हैं। पिता दिनेश की मौत के बाद पारिवारिक स्थिति को देखते हुए बीती 24 जुलाई को मुन्ना सिंह मोहाली में नौकरी के लिए गए थे। वहां वह एक कमरा लेकर रह रहे थे। 29 जुलाई रात नौ बजे मुन्ना ने अपनी मां मंजू से मोबाइल फोन पर बात की थी। सुबह मुन्ना सिंह का शव बाथरूम में फंदे से लटकता मिला। चंडीगढ़ पुलिस ने इसकी जानकारी परिजनों को दी।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। शुक्रवार को शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। करीब एक महीने में दूसरी घटना के बाद परिवार के साथ पूरे गांव में मातम पसरा है। मां ने बताया कि फोन पर मुन्ना ने ठीक-ठीक तरह से बात की थी। फिर अचानक ऐसा क्या हुआ कि उसने मौत को गले लगा लिया। थानाध्यक्ष अनुज त्रिपाठी ने बताया कि परिजनों की तरफ से इस घटना के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed