फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   After challan in breach of peace, sticks crackled between two parties

Gonda News: शांतिभंग में चालान के बाद दो पक्षों में चटकीं लाठियां

Mon, 30 Oct 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 30 Oct 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
After challan in breach of peace, sticks crackled between two parties
नवाबगंज (गोंडा)। आबादी की जमीन पर कब्जे को लेकर पड़ोस के दो पक्षों में मारपीट हुई तो रविवार को पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर मामले का निपटारा कर दिया। वहीं, सोमवार को दोनों पक्ष फिर से आमने सामने आ गए और भिड़ंत हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रॉस केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के निरिया गांव में सोमवार को दोबारा मारपीट हुई। एक पक्ष के राम दुलारे सिंह की ओर से दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया कि पड़ोस के विनोद सिंह समेत चार लोग उनकी आबादी की जमीन पर कब्जा करने लगे। मना करने पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। सिर में चोट लगने से उनकी पत्नी गीता बेहोश हो गई। बेटे राजन, हिमांशु व बेटी कोमल को भी चोटें आई हैं। गीता को गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष के विनोद सिंह ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि भूमि विवाद में गांव के राम दुलारे उनके पुत्र राजन सिंह, हिमांशु सिंह और तरबगंज थाना क्षेत्र के पकड़ी अमदही निवासी श्याम नरायन सिंह ने लाठी-डंडों से उसे, उसके भाई कुंवर बहादुर सिंह व पिता रामबक्श सिंह को मारापीटा। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed