फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   After a dispute with his wife, the young man hanged himself

Gonda News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने लगाया फंदा

Sat, 27 Dec 2025 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 27 Dec 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
After a dispute with his wife, the young man hanged himself
डुमरियाडीह/वजीरगंज। वजीरगंज के ढोढि़यापारा निवासी पिंटू चौहान (35) ने पत्नी से विवाद के चलते शुक्रवार देर रात अपने घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। शनिवार सुबह पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तुड़वाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पिंटू की मां लीलावती ने बताया कि बेटा शाम को भोजन करने के बाद अपने कमरे का दरवाजा बंद करके सो गया। बहू लक्ष्मी मायके में थी। सुबह दरवाजा न खुलने पर खिड़की से झांककर देखा गया तो कमरे में पिंटू का शव पंखे में बंधे फंदे से लटका था। पिंटू की तीनों बेटियां चांदनी, अनुष्का, अंजली अपनी मां के साथ ननिहाल में हैं। प्रभारी निरीक्षक विंदेश्वरी मणि तिवारी ने बताया कि पिंटू का पत्नी विवाद चल रहा था। इसी से आहत होकर उसने जान दे दी। छानबीन की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed