फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Advocates staged a protest by taking out a procession

Gonda News: अधिवक्ताओं ने जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन

Thu, 17 Sep 2026 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 17 Sep 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Advocates staged a protest by taking out a procession
अंबेडकर चौराहे एसडीएम जितेंद्र गौतम को ज्ञापन सौंपते अ​धिवक्ता संघ के पदा​धिकारी। स्रोत: संगठन 
गोंडा। न्यायालय परिसर की समस्याओं से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने बुधवार को संयुक्त बार संघ के आह्वान पर सामूहिक अवकाश लेकर जुलूस निकाला और अंबेडकर चौराहे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान जाम की स्थिति बन गई। बाद में राज्यपाल को संबोधित चार सूत्री मांगपत्र एसडीएम सदर जितेंद्र गौतम को सौंपा।
विज्ञापन

जुलूस दीवानी न्यायालय परिसर से शुरू होकर कलेक्ट्रेट होते हुए अंबेडकर चौराहा पहुंचा। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रविचंद्र त्रिपाठी और सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय प्रकाश त्रिपाठी ने अगुवाई की। महामंत्री गौरीशंकर चतुर्वेदी और सुनील कुमार पांडेय ने संचालन किया।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने न्यायालय कक्षों और कार्यालयों में लगे एसी के आउटलेट व्यवस्थित कराने, भ्रष्टाचार समाप्त करने, न्यायालय परिसर से जलभराव की समस्या दूर कराने और अधिवक्ताओं के लिए व्यवस्थित चैंबर भवन बनवाने व बिजली सहित अन्य व्यवस्थाओं की मांग की। अधिवक्ताओं के सामूहिक अवकाश के कारण न्यायिक कार्य प्रभावित रहा। पेशी पर आए वादकारियों को तारीख लेकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उपेंद्र मिश्र, संगमलाल दुबे, संगमलाल सिंह, श्रीकांत पांडेय, भगवती प्रसाद पांडेय, मनोज मिश्र, अजय तिवारी, सौरभ पांडेय, मंजीत सिंह, शशिधर दुबे आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed