फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Advocate met Administrative Justice in support of demands

Gonda News: मांगों के समर्थन में प्रशासनिक न्यायमूर्ति से मिले अधिवक्ता

Sat, 05 Aug 2023 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Aug 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Advocate met Administrative Justice in support of demands
लखनऊ में उच्च न्यायालय के प्रशासनिक न्यायमूर्ति से मुलाकात करते अ​धिवक्ता।-सौ. अ​धिवक्ता
बलरामपुर। अपनी मांगों के समर्थन में बीते दिन अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासनिक न्यायमूर्ति से मिलकर मांगपत्र सौंपा है। प्रशासनिक न्यायमूर्ति ने इसी महीने जनपद का भ्रमण करने तथा मांगों पर प्रभावी कार्रवाई का आश्वासन संघ को दिया है।
विज्ञापन

जिला बार संघ के अध्यक्ष रामानंद मिश्र के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने बीते दिन उच्च न्यायालय लखनऊ खंडपीठ में प्रशासनिक न्यायमूर्ति सुभाष विद्यार्थी से मुलाकात की। पदाधिकारियों ने न्यायमूर्ति को बताया कि न्यायालय परिसर में चैंबर न होने से वकील तथा वादकारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधिवक्ता बरामदे में बैठकर काम करने को मजबूर हैं। वाहन पार्किंग की व्यवस्था न होने से वकीलों की गाड़ियां सड़क पर असुरक्षित खड़ी रहती हैं। बार संघ पदाधिकारियों ने अधिवक्ता चैंबर, बार संघ भवन, बार लाइब्रेरी तथा वाहन पार्किंग के लिए जमीन आवंटित करने का मांगपत्र न्यायमूर्ति को सौंपा। जिला बार संघ महामंत्री अजय बहादुर सिंह ने बताया कि न्यायमूर्ति से रिक्त न्यायालयों में न्यायिक अधिकारियों के तैनाती की मांग भी की गई है। अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल में गोमती प्रसाद त्रिपाठी, कमलेश्वर सिंह, मुकेश सिंह, शत्रुजीत सिंह, अमित पांडेय व समय मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed