फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Advocate adamant on arrest of accused policemen

Gonda News: आरोपी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी पर अड़े अधिवक्ता

Sun, 21 May 2023 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 21 May 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Advocate adamant on arrest of accused policemen
गोंडा। भूमि घोटाले के आरोपी वकील राजकुमार लाल श्रीवास्तव की पुलिस हिरासत में मौत के मामले में आरोपी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी पर साथी अधिवक्ता अड़ गए हैं। मामले में वकीलों के आंदोलन की मुहिम रंग लाने के बाद आरोपी चौकी प्रभारी व छह सिपाहियों के खिलाफ नगर कोतवाली में गैर इरादतन हत्या व धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। आरोपी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी न होने पर अधिवक्ताओं ने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शहर के गायत्रीपुरम निवासी अधिवक्ता राजकुमार लाल श्रीवास्तव को नगर कोतवाली के सिविल लाइंस चौकी प्रभारी रजनीश द्विवेदी ने 10 मई 2023 को रामपुर जिले से गिरफ्तार किया था। 12 मई को राजकुमार को गोंडा लेकर आए तो जेल जाने के डर से उन्होंने एसिड पी लिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान 16 मई को उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

एसपी आकाश तोमर ने सिविल लाइंस चौकी प्रभारी रजनीश द्विवेदी व कांस्टेबल शिवम मिश्र व कमलेश कुमार को सस्पेंड कर दिया था। मामले में केस दर्ज करने की मांग को लेकर वकीलों ने आंदोलन शुरू कर दिया। इस पर शनिवार को राजकुमार के छोटे भाई पवन श्रीवास्तव की तहरीर पर नगर कोतवाली में निलंबित चौकी प्रभारी रजनीश द्विवेदी व छह सिपाहियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या व धमकी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने आरोपी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महराज श्रीवास्तव का कहना है कि आरोपी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा। इसके लिए बार एसोसिएशन की बैठक करके रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed