{"_id":"668988266e5754c1f70c1f13","slug":"adulterated-liquor-was-being-packed-in-bottles-gonda-news-c-100-1-slko1026-119762-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बोतलों में पैक हो रही थी मिलावटी शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बोतलों में पैक हो रही थी मिलावटी शराब
Sat, 06 Jul 2024 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 06 Jul 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। आबकारी टीम ने तरबगंज के रामापुर बाजार में सरकारी विदेशी मदिरा के विक्रेता के घर पर शुक्रवार को दबिश देकर 10 लीटर अपमिश्रित शराब बरामद की है। टीम ने मौके से विभिन्न ब्रांडों के 100 ढक्कन, 50 क्यूआर कोड, एक लीटर कैरामल, इंजेक्शन, सूजा, सुई, फेवीक्विक व कंघा बरामद किया है। आबकारी निरीक्षक तरबगंज ने आरोपी को गिरफ्तार कर थाना तरबगंज में आबकारी अधिनियम व न्याय संहिता अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया है।
जिला आबकारी अधिकारी प्रगल्भ लवानिया ने बताया कि शुक्रवार को आबकारी निरीक्षक तरबगंज प्रमोद कुमार सिंह क्षेत्र भ्रमण पर निकले थे। तभी सूचना मिली कि तरबगंज के रामापुर बाजार स्थित विदेशी मदिरा की दुकान का विक्रेता निवासी रामापुर राजेश कुमार अपने घर में अपमिश्रित शराब की पैकिंग कर उसे दुकान में बेचता है। इसी सूचना पर उसके घर पर दबिश दी गई तो वहां उक्त सामग्री बरामद हुई। आरोपी राजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ थाना तरबगंज में केस दर्ज कराया गया है। बताया कि विदेशी मदिरा के अनुज्ञापी को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। बताया कि विक्रेता से पूछताछ की जा रही है। नकली ढक्कन और नकली क्यूआर कोड आपूर्ति करने वालों का पता लगाया जा रहा है।
आबकारी निरीक्षक ने दबिश के दौरान बरामद यूरिया व कैरामल का नमूना लेकर सील कर दिया है। नमूना जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई को अमलीजामा पहनाया जाएगा।