फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   ADO Panchayat suspended on cleanliness mission and grievance redressal

स्वच्छता मिशन व शिकायत निस्तारण में ढिलाई पर एडीओ पंचायत निलम्बित

Sat, 07 Sep 2019 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
ADO Panchayat suspended on cleanliness mission and grievance redressal
रुपईडीह (गोंडा)। स्वच्छ भारत मिशन में लापरवाही बरतना सहायक विकास अधिकारी पंचायत को भारी पड़ गया। जनशिकायतों के निस्तरण की अनदेखी करने में प्रशासन की निगाहों में एडीओ पंचायत पहले से ही चढ़े थे। जिला पंचायत राज अधिकारी धनश्याम सागर ने बताया कि कई बार चेतावनी देने के बाद भी कोई सुधार नही हो रहा है। कार्रवाई निदेशक स्तर से हुई है। उन्होंने ब्लॉकों के एडीओ पंचायत को सुधार लाने और योजनाओं को गंभीरता से लेने का निर्देश दिया है। वहीं खंड विकास अधिकारी वर्षा सिंह ने निलंबन की पुष्टि की और कहा कि पहले के मामले में कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन

ब्लॉक में सहायक विकास अधिकारी पंचायत अशोक कुमार वर्मा के विरुद्ध कार्रवाई उनकी कार्यों के प्रति रुचि न लेने से हुई है। जारी आदेश में सरकारी योजनाओं के प्रभावी ढंग से संचालन न करने और निर्देशों का अनुपालन सही ढंग से न करने की बात कही गई है। निलंबन के बाद पूरे मामले की जांच सहायक निदेशक स्तर के अधिकारी करेंगे। ब्लॉक रुपईडीह में 89 गांव सभाओं में स्वच्छ भारत मिशन का संचालन होना है। इसमें भी लापरवाही बरती जा रही है जिससे योजना आगे नही बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed