फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Admission started in colleges affiliated to Maa Pateshwari Devi University

Gonda News: मां पाटेश्वरी देवी विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश शुरू

Mon, 07 Jul 2025 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 07 Jul 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Admission started in colleges affiliated to Maa Pateshwari Devi University
गोंडा। बलरामपुर के मां पाटेश्वरी देवी विश्वविद्यालय से संबद्ध देवीपाटन मंडल के गोंडा, बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती जिले के कॉलेजों में प्रवेश शुरू हो गया है। समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण के बाद कॉलेज सीधे तौर पर प्रवेश लेंगे। साथ ही महाविद्यालय उच्च शिक्षा परिषद की ओर से निर्धारित शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार पठन-पाठन शुरू कराएंगे। इसके लिए कुलपति की ओर से सभी महाविद्यालयों को दिशा-निर्देश जारी किया गया है।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी कॉलेजों को प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित मानकों के आधार पर ही प्रवेश लिया जाएगा। छात्रों को महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। इसके बाद संबंधित महाविद्यालयों के निर्धारित कोर्स में प्रवेश लिया जा सकेगा। विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेज महाविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर चुके हैं। जहां निर्धारित समय सीमा में छात्र प्रवेश ले सकेंगे।
विज्ञापन




एलबीएस कॉलेज में नहीं शुरू हुई प्रवेश प्रक्रिया

देवीपाटन मंडल मुख्यालय के एलबीएस पीजी कॉलेज में सोमवार तक प्रवेश प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई। यहां सात जुलाई तक ग्रीष्म कालीन अवकाश घोषित है। कॉलेज के उप प्राचार्य प्रो. बीपी सिंह ने बताया कि कॉलेज में परीक्षा समिति की बैठक कराई जा चुकी है। आगामी 10 जुलाई से प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ करने की तैयारी है। इसके लिए संबंधित छात्र-छात्राओं को समर्थ पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। इसके पंजीकरण के अनुसार संबंधित पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed