फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Administrators will complete 60 crore projects in panchayats

पंचायतों में 60 करोड़ की परियोजनाओं को पूरा कराएंगे प्रशासक

Wed, 30 Dec 2020 10:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 10:20 PM IST
विज्ञापन
Administrators will complete 60 crore projects in panchayats
गोंडा। पंचायतों में प्रशासकों के हवाले 1054 पंचायतों में चल रही 60 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं को पूरा कराने की जिम्मेदारी है। इसमें सबसे ज्यादा जोर हर गांव में बन रहे सामुदायिक शौचालयों और पंचायत सचिवालयों को लेकर है। 1000 पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों और 472 पंचायतों में पंचायत सचिवालयों का निर्माण हो रहा है। इसके लिए 60 करोड़ से अधिक बजट पंचायतों को दिया गया है, इसके अलावा ऑपरेशन कायाकल्प से करीब 400 परियोजनाएं हैं जो अधूरी हैं। अब इन परियोजनाओं को पूरा कराने का कार्य प्रशासकों को करना है। मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने पंचायतों के विकास की परियोजनाएं समय से पूरा कराने की हिदायत दी है।
विज्ञापन

पंचायतों में बड़े पैमाने पर परियोजनाएं शुरू की गईं थीं और बीते 25 दिसंबर को प्रधानों का कार्यकाल खत्म हो गया। इससे कई पंचायतों में कार्य में ढिलाई भी हो गई थी। अब प्रशासकों को पंचायतों की कमान दे दिया गया है और उन्हें रुके व अधूरे कार्यों को पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा बजट के खर्च में पूरी सतर्कता बरतने का निर्देश भी दिया गया है। 1054 पंचायतों में एक-एक सामुदायिक शौचालय का निर्माण होना है जिसमें एक हजार पंचायतों में निर्माण शुरू है और 491 में निर्माण पूरा हो चुका है। अब 509 पंचायतों में कार्य पूरा कराना है। 20 करोड़ का बजट इस पर खर्च होना है।
विज्ञापन

इसी तरह 472 पंचायतों में सचिवालयों का निर्माण होना है इसमें 450 में निर्माण कार्य चल भी रहा है और 50 में निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। अब 400 पंचायतों में निर्माण कार्य पूरा कराना है। इस पर 40 करोड़ बजट खर्च होना है। इसके अलावा गुणवत्ता पर विशेष जोर है। यही नहीं अवशेष 22 पंचायतों में सचिवालयों का निर्माण भी शुरू कराना है। पंचायतों में प्रशासकों को इन सभी कार्यों के साथ ही आपरेशन कायाकल्प से जुड़ी परियोजनाएं भी पूरी करानी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायतों के विकास को पूरा करने के लिए प्रशासकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पंचायतों में चल रही परियोजनाओं को समय से पूरा कराया जाना है।
-शशांक त्रिपाठी, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed