फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Administration tightens grip on private schools, records summoned

Gonda News: निजी स्कूलों पर प्रशासन ने कसा शिकंजा, रिकॉर्ड तलब

Thu, 24 Apr 2025 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 24 Apr 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Administration tightens grip on private schools, records summoned
गोंडा। अभिभावकों से मिली शिकायत के बाद अब प्रशासन ने निजी विद्यालयों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। 21 निजी स्कूलों से फीस के साथ ही मान्यता व अन्य सुविधाओं को लेकर 15 बिंदुओं पर रिकॉर्ड मांगा गया है। इसके लिए 28 अप्रैल की तिथि तय की गई है।
विज्ञापन

डीआईओएस डॉ. रामचंद्र ने बताया कि 21 निजी स्कूलों से मान्यता की प्रति, एनओजी, शुल्क संरचना, शिक्षकों की योग्यता समेत शिक्षकों की सूची, आय-व्यय लेखा रिपोर्ट, नवीनीकरण प्रमाण पत्र, वाहन की संख्या, रजिस्ट्रेशन, चालक व सहायक की सूची, नगर पालिका की एनओसी, अग्निशमन, पेयजल शौचालय, वेतन संरचना और विद्यालय भूमि और भवन की मानचित्र समेत कुल 15 बिंदुओं पर रिकॉर्ड तलब किया गया है। डीआईओएस ने बताया कि जल्द ही जिला शुल्क नियामक समिति गठित करने के साथ ही बैठक की जाएगी। इस दौरान अभिभावकों की ओर से मिली शिकायतों की सुनवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed