फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Administration remains vigilant about the Namaz prayers

जुमे की नमाज को लेकर चौकस रहा प्रशासन

Fri, 27 Dec 2019 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
Administration remains vigilant about the Namaz prayers
गोंडा के एकता चौराहे पर तैनात पुलिस के जवान। - फोटो : GONDA
गोंडा। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर प्रशासन ने शुक्रवार को भारी सुरक्षा के बीच जुमे की नमाज अदा कराई। जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन एक दिन पहले से ही सतर्क था। शहर के साथ ही जनपद के सभी थाना क्षेत्रों की मस्जिदों समेत कस्बों में भारी संख्या में पुलिस व पीएसी की तैनाती की थी। जिले में सीएए के खिलाफ कोई विरोध प्रदर्शन नहीं हुआ।
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर पिछले दिनों जुमे के दिन शहर के अयोध्या रोड पर अब्दुल हमीद तिराहे के समीप हुए प्रदर्शन के बाद से ही प्रशासन ने सतर्कता बरतनी शुरू कर दी थी। प्रशासन ने 20 दिसंबर से पहले ही निषेधाज्ञा लागू लगा दी थी। यहां तक की पुलिस ने शहर में एनाउंसमेंट करके लोगों को अपने घरों में जाने के निर्देश जारी किए थे। इसके बावजूद लोगों ने निषेधाज्ञा का उल्लंघन करते हुए नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शन किया था। बाद में पुलिस ने 40 प्रदर्शनकारियों को नामजद करते हुए 200 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

प्रशासन इस बाद कोई चूक करना नहीं चाहता था। इसलिए गुरुवार की रात से ही चौक-चौराहों पर पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई थी। शुक्रवार को जुमे की नमाज से पहले सुबह से ही चौक-चौराहों समेत भीड़-भार वाले स्थानों व मस्जिदों पर भारी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई। भारी सुरक्षा के बीच जुमे की नमाज अदा की गई। शहर के साथ ही करनैजगंज के कस्बे समेत ग्रामीण क्षेत्र की एक दर्जन मस्जिदों व अन्य थाना क्षेत्रों की मस्जिदों में भी भारी सुरक्षा के बीच जुमे की नमाज अदा कराई गई। पुलिस अधीक्षक आरके नैयर ने बताया कि सतर्कता के मद्देनजर फोर्स की तैनाती की गई थी। शांतिपूूर्ण माहौल में जुमे की नमाज अदा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed