{"_id":"6ae0ee148f1eea78b708bdd3","slug":"administration-on-alert-to-protect-arnab-gonda-news-c-100-1-slko1026-168755-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: अर्नब से बचाव के लिए प्रशासन अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: अर्नब से बचाव के लिए प्रशासन अलर्ट
Wed, 28 Oct 2026 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 28 Oct 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान अर्नब के संभावित प्रभाव को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 29 और 30 अक्तूबर को जिले में तेज हवा चलने, बारिश और बिजली कड़कने की आशंका है। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने लोगों से सतर्क रहने और प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।
डीएम ने कहा कि खराब मौसम में अनावश्यक रूप से घर से न निकलें। कच्चे और जर्जर मकानों में रहने वाले लोग सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं। नदी, नाले, तालाब और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें। पेड़, बिजली के खंभों और होर्डिंग के नीचे खड़े न हों। आंधी के दौरान खुले स्थानों और खेतों में काम करने से बचें। पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखें। किसानों से फसलों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने और संभव हो तो समय से कटाई करने की अपील की गई है।
डीएम ने अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। वाहन चालकों को धीमी गति से चलने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है। सड़क पर पेड़ या बिजली के तार गिरने पर 1070 या 112 पर सूचना दें।