फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Administration engaged in preparations to deal with floods

Gonda News: संभावित बाढ़ से निपटने की तैयारियों में जुटा प्रशासन

Mon, 29 May 2023 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 29 May 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Administration engaged in preparations to deal with floods
गोंडा। विगत वर्ष की भयावह बाढ़ से सबक लेते हुए इस वर्ष प्रशासन अभी से बाढ़ राहत की तैयारियों में जुट गया है। सोमवार को तरबगंज तहसील सभागार में हुई बैठक में जनप्रतिनिधियों ने पिछले साल बाढ़ के दौरान नावों के किराए का भुगतान न होने का मुद्दा उठाया। एसडीएम शत्रुघ्न पाठक ने जब इस संबंध में लेखपालों से जवाब मांगा। तो बताया गया कि भुगतान नाव ठेकेदार के खाते में जाएगा। वहीं, जिला आपदा प्रबंधक राजेश कुमार ने कहा कि इस वर्ष गांव के जिन लोगों की नाव लगेगी उन्हीं को भुगतान होगा।
विज्ञापन

तुलसीपुर माझा के प्रधान लालजी सिंह ने पर्याप्त राहत सामग्री के साथ लोगों को चटाई भी उपलब्ध कराने का सुझाव दिया। दुर्जनपुर घाट के प्रधान प्रतिनिधि अखंड प्रताप सिंह ने टेढ़ी नदी की बाढ़ से प्रभावित दुर्जनपुर घाट, पिपरी, भोपतपुर, गौहानी, रामपुर टेंगरहा गांव को जल प्लावित न मानकर बाढ़ प्रभावित मानने का सुझाव दिया। साखीपुर के प्रधान जयसिंह ने गांव में पर्याप्त नावों तथा प्रभावित लोगों को बाढ़ के दौरान राहत सामग्री वितरित कराने पर बल दिया। ब्यौंदा माझा के प्रधान केशव राम यादव ने विगत वर्ष बाढ़ में बह गईं भैंसों का मुआवजा न मिलने का मुद्दा उठाया। उन्होंने लेखपाल पर प्रशासन को गुमराह कर बाढ़ पीड़ितों की सहायता में लापरवाही बरतने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन

एसडीएम शत्रुघ्न पाठक ने सभी पशुओं की जियो टैगिंग तत्काल कराने के निर्देश दिए। जिससे पशुओं की पहचान हो सके। तहसीलदार डॉ. पुष्कर मिश्र ने जनप्रतिनिधियों से बाढ़ में सुझाव के साथ हर संभव सहयोग भी मांगा। आपदा प्रबंधक राजेश कुमार ने इस बार बाढ़ में समय से राहत सामग्री वितरण में जनप्रतिनिधियों का सहयोग मांगा। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ठाकुर प्रसाद पांडेय ने बताया कि टीकाकरण कार्य चल रहा है, पशुओं की दवाएं उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed