{"_id":"5e762caf8ebc3e78b86413ad","slug":"administration-awakened-on-who-alert-gonda-news-lko5147467180","type":"story","status":"publish","title_hn":"डब्ल्यूएचओ के अलर्ट पर जागा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डब्ल्यूएचओ के अलर्ट पर जागा प्रशासन
विज्ञापन
गोंडा। प्रदेश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में शुक्रवार को अचानक तेजी आ गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से कोरोना के संक्रमण को लेकर अलर्ट जारी होने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। अपने कर्मचारियों की सुरक्षा को देखते हुए अब सभी प्रकार के अभियान रोक दिये गये हैं। बताया जा रहा है कि सप्ताह के प्रत्येक बुधवार और शनिवार के दिन गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीम टीकाकरण करती है। शनिवार को भी पूरे जिले में टीकाकरण किया जाना था। लेकिन शुक्रवार की शाम मुख्यालय से मिले निर्देश के बाद सीएमओ कार्यालय से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण रोकने का निर्देश जारी किया गया है। इसके साथ ही टीम बनाकर भीड़ भाड़ इकट्ठा करके जागरूक करने वाले अभियानों को भी तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है। बताया जा रहा है कि यदि किसी भी घर कोई बाहर से या विदेश से आया है तो उस पर खास निगाह रखने को कहा गया है।
ये बरतें सावधानी-
जरूरी न हो तो घर से बाहर न निकलें-
भीड़भाड़ वाले इलाके में जाने से बचें-
बाहर का खाना और खुले में खाने से परहेज करें-
किसी भी समारोह में न जायें जहां भीड़ हो-
एक दूसरे से हाथ न मिलायें-
जरुरी हो तो एक मीटर की दूरी बनाकर बात करें-
कुछ-कुछ देर पर हाथ धुलते रहेंञ
निजी डॉक्टरों की ओपीडी भी बंद होगी
बताया जा रहा है कि जिले के कई निजी अस्पतालों में बेवजह की भीड़ जुट रही है। लोग डाक्टरों को ओपीडी में दिखाने आ रहे हैं। जिससे एक जगह पर अधिक लोग इकट्ठा हो रहे हैं। इन अस्पतालों में इमर्जेंसी छोड़कर ओपीडी रोकने की तैयारी की जा रही है।
कर्मचारियों और जनता की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाये जा रहे हैं। इसी दिशा में जिले में टीकाकरण रोका गया है। आगे जैसा भी निर्देश मिलेगा उसका पालन किया जायेगा। सभी निजी अस्पताल के डॉक्टरों और सभी निजी चिकित्सकों को कहा गया है कि यदि कोई फोन करता है तो उसे जरूरी सलाह दें।
विज्ञापन
-डॉ. मधु गैरोला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी