फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Action will be taken on negligence in purchasing paddy

धान खरीद में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Fri, 22 Nov 2019 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken on negligence in purchasing paddy
गोंडा में धान खरीद को लेकर मंडलीय समीक्षा करते मंडायुक्त महेंद्र कुमार। - फोटो : GONDA
गोंडा। आयुक्त महेंद्र कुमार ने शुक्रवार को धान खरीद की समीक्षा की। समीक्षा में क्रय केंद्रों पर सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने तथा किसानों को समय पर भुगतान करने का निर्देश दिया। यह भी कहा कि यदि किसान परेशान हुए और उनकी उपज खरीदने में लापरवाही हुई तो सीधे क्रय केंद्र प्रभारी जिम्मेदार माने जाएंगे और उन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में बताया गया कि खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में मूल्य समर्थन योजना के अंतर्गत कामन धान का खरीद मूल्य रुपये 1815 प्रति क्विंटल एवं ग्रेड-ए धान का खरीद मूल्य 1835 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। प्रति क्विंटल 20 रुपये उतराई व सफाई के लिए निर्धारित किया गया है। संभाग में धान खरीद 01 नवंबर से शुरू की गई है। खाद्य विभाग के धान क्रय केंद्रों पर खरीद के लिए पर्याप्त धनराशि है तथा प्रथम बार पीएफएमएस के माध्यम से किसानों को भुगतान किया जा रहा है।
विज्ञापन

योजना के अंतर्गत प्रथम बार बटाईदार व कांट्रैक्ट फार्मर्स से भी धान खरीद की व्यवस्था की गई है। सप्ताह में 02 दिन प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को सीमांत कृृषक व लघु कृृषक का धान बेचने के लिए आरक्षित किया गया है। संभाग में मल्टी सोसाइटी व पंजीकृृृत सोसाइटी भी धान खरीद का कार्य कर रही हैं। इस बात पर विशेष बल दिया गया है कि एक माह के भीतर अधिकाधिक धान खरीद की जा सके। इस बार मंडल में कुल 213 धान क्रय केंद्र खोले गए हैं, जो गत वर्ष की अपेक्षा 40 क्रय केंद्र अधिक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में पीएफएमएस के माध्यम से किसानों के भुगतान, क्रय लक्ष्य के सापेक्ष खरीद तथा मंडीवार धान की आवक आदि की भी समीक्षा की गई। इस अवसर पर संभागीय खाद्य नियंत्रक सहित, डिप्टी आरएमओ, मण्डी परिषद के अधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed