फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Action will be taken against doctors if patients do not get treatment

मरीजों को उपचार न मिलने पर नपेंगे डॉक्टर: मंडलायुक्त

Wed, 19 Jul 2023 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 19 Jul 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against doctors if patients do not get treatment
गोंडा। सरकार की मंशा के अनुरूप मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं न देने वाले डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। नियमित टीकाकरण अभियान, गोल्डन कार्ड बनाने व अन्य स्वास्थ्य योजनाओं में खराब प्रगति वाले सीएचसी के अधीक्षकों का कार्यक्षेत्र बदला जाए। बाबुओं पर अंकुश लगाने के लिए अपर निदेशक से लेकर सभी सीएमओ व सीएमएस कमर कस लें। ये बातें मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने बुधवार को स्वास्थ्य योजनाओं के मंडलीय समीक्षा बैठक में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने वाली कार्यदायी संस्थाओं को ब्लैकलिस्ट किया जाए। श्रीवस्ती व बलरामपुर की खराब प्रगति को लेकर संबंधित सीएमओ को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा सभी सीएमएस व डॉक्टर समय से अस्पताल पहुंचें और मरीजों का उपचार करें। अस्पताल में दवाओं एवं इंजेक्शन की उपलब्धता बनाए रखें। इस अवसर पर सीडीओ एम अरुन्मोली, अपर निदेशक डॉ. एचडी अग्रवाल व सभी सीएमओ, सीएमएस व विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के नोडल अधिकारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed