फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Action taken against three brick kilns linked to family of former SP MLA

Gonda News: पूर्व सपा विधायक के परिजनों से जुड़े तीन ईंट भट्ठों पर कार्रवाई

Mon, 30 Mar 2026 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 30 Mar 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Action taken against three brick kilns linked to family of former SP MLA
मुजेहना (गोंडा)। बिना रॉयल्टी जमा किए ईंट भट्ठा संचालन के मामले में खनन विभाग ने सपा के पूर्व विधायक के परिजनों से जुड़े तीन भट्ठों पर कार्रवाई की है। खान निरीक्षक अभय रंजन ने बताया कि धानेपुर के राजापुर स्थित जेआर ब्रिक फील्ड को बिना रॉयल्टी जमा किए ही संचालित किया जा रहा था। ये भट्ठा बलरामपुर से सपा के पूर्व विधायक जगराम पासवान की पत्नी सुनीता पासवान के नाम पर है। सोमवार को टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीन से कच्ची ईंटों को नष्ट कराया और नोटिस जारी कर भविष्य में नियमों का पालन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

गुमानपुरवा (राजापुर) स्थित बाबूराम उग्गर ईंट भट्ठा पर भी टीम ने कार्रवाई की। इस भट्ठे का संचालन भी बिना रॉयल्टी जमा किए ही हो रहा था। ये भट्ठा पूर्व विधायक के भाई पप्पू पासवान संचालित करते हैं। इसके अलावा हिंद ब्रिक फील्ड पर भी खनन विभाग ने कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी किया है। ये भट्ठा भी पूर्व विधायक के परिजन संचालित करते हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed