फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The message of truth, non-violence, and cleanliness resonated on Gandhi-Shastri Jayanti

Gonda News: गांधी-शास्त्री जयंती पर गूंजा सत्य, अहिंसा और स्वच्छता का संदेश

Sat, 03 Oct 2026 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
The message of truth, non-violence, and cleanliness resonated on Gandhi-Shastri Jayanti
महात्मा गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को जिले में
गोंडा। महात्मा गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को जिले में विविध कार्यक्रम हुए। कलेक्ट्रेट से गांधी पार्क तक राष्ट्रभक्ति, स्वच्छता और जनसेवा का संदेश गूंजा। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उनके परिवारों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में प्रभारी जिलाधिकारी एवं सीडीओ दयानंद प्रसाद ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। सभागार में आयोजित गोष्ठी में उन्होंने कहा कि गांधी जी का सत्य और अहिंसा का संदेश तथा शास्त्री जी की सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा आज भी प्रासंगिक है। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने देशभक्ति गीतों के साथ ‘रघुपति राघव राजा राम’ प्रस्तुत किया। इस दौरान उन्हें स्टडी टेबल देकर प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन

इसके बाद गांधी पार्क में गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उनके परिवारों को अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। करनैलगंज तहसील के पतिसा गांव में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम अचल द्विवेदी आचार्य को उनके घर में सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान व स्वच्छता को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें स्कूली बच्चे, एनएसएस, एनसीसी कैडेट और अधिकारी शामिल हुए। शहर में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।
विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने गांधी जयंती पर मनकापुर कोट के प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने आयुक्त कार्यालय में कहा कि गांधी के विचारों को केवल स्मरण करने के बजाय उन्हें आचरण में उतारना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।

नगर पालिकाध्यक्ष ने किया पौधरोपण
गांधी जयंती पर नगर पालिकाध्यक्ष उज्मा राशिद ने गांधी पार्क में पौधरोपण किया। एसपी अभिषेक ने पुलिस लाइन में ध्वजारोहण किया और सीएमओ डॉ. संतलाल पटेल ने कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। शहर कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस भवन में गांधी व शास्त्री जी की जयंती मनाई। श्री चित्रगुप्त सभा ने लाल बहादुर शास्त्री चौराहे पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव, अवनी रंजन, महाराज श्रीवास्तव, आलोक सिन्हा, विनोद श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

महात्मा गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को जिले में

महात्मा गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को जिले में

महात्मा गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को जिले में

महात्मा गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को जिले में

महात्मा गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को जिले में

महात्मा गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को जिले में

महात्मा गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को जिले में

महात्मा गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को जिले में

महात्मा गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को जिले में

महात्मा गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को जिले में

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed