{"_id":"67c9e4b43c0ce055750467c2","slug":"action-taken-against-870-employees-for-negligence-in-farmer-registry-gonda-news-c-100-1-slko1026-133815-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर 870 कर्मियों पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर 870 कर्मियों पर कार्रवाई
Thu, 06 Mar 2025 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 06 Mar 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। फार्मर रजिस्ट्री के कार्य में लापरवाही बरतने पर राजस्व विभाग और कृषि विभाग के 870 कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश डीएम नेहा शर्मा ने दिए हैं। इसमें लेखपाल, पंचायत सहायक और रोजगार सेवक समेत कृषि विभाग के ग्राम स्तरीय कर्मचारी भी शामिल हैं। कार्य में शिथिलता के चलते इनका वेतन रोकने के साथ ही प्रतिकूल प्रविष्टि देने और अनुशासनात्मक कार्रवाई के आदेश जारी किए गए हैं।
जिलाधिकारी ने फार्मर रजिस्ट्री कार्य की समीक्षा के दौरान पाया कि कई तहसीलों में इसकी प्रगति बेहद धीमी है। सदर तहसील के 280, करनैलगंज के 169, तरबगंज के 227 और मनकापुर तहसील के 194 ग्रामों में अब तक 50 प्रतिशत से भी कम कार्य हुआ है। इस पर डीएम ने नाराजगी जाहिर करते हुए कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
डीएम ने चेतावनी देते हुए कहा कि 10 मार्च तक फार्मर रजिस्ट्री का कार्य शत-प्रतिशत पूरा किया जाए। निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा न करने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी।