{"_id":"61a907bc2bf92073f33d5a13","slug":"action-gonda-news-lko6071150192","type":"story","status":"publish","title_hn":"800 गुंडों की फेहरिस्त तैयार, मजिस्ट्रेट की कार्रवाई का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
800 गुंडों की फेहरिस्त तैयार, मजिस्ट्रेट की कार्रवाई का इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट के साथ ही पुलिस ने चुनाव में बाधा डालने वाले 800 अपराधियों पर कार्रवाई की है। पुलिस ने इन पर गुंडा एक्ट के साथ ही 33 अपराधियों पर गैंगेस्टर लगाया। वहीं 49 अपराधियों को जिला बदर किया है। पुलिस ने 800 गुंडों की रिपोर्ट कार्रवाई के लिए अपर जिला मजिस्ट्रेट की अदालत में भेज दिया। इन मामलों में कार्रवाई का इंतजार है।
विधानसभा चुनाव को देखते हुए जिले में अपराधियों पर लगाम लगाने की तैयारी है। पुलिस ने वर्ष 2021 में विभिन्न थाना क्षेत्रों में 400 अपराधियों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। गुंडा एक्ट के 49 मामलों में अपराधियों को जिला बदर किया गया। पुलिस ने उनके घरों पर जिला बदर की नोटिस चस्पा की है।
पुलिस कप्तान ने सभी थानाध्यक्षों को गुंडों की निगरानी का आदेश दिया है। गुंडा एक्ट के मामले में पुलिस के आंकड़ों पर गौर करें तो पिछले साल में 400 से अधिक अपराधियों पर गुंडा एक्ट के मामले दर्ज थे। 17 थानों की पुलिस अपराधियों का ब्योरा तलाश रही है। पुलिस ने गुंडा एक्ट की 800 मामलों को अपर जिला मजिस्ट्रेट को भेजा है।
विज्ञापन
गैंगस्टर के सात मामलों में चार करोड़ की संपत्ति जब्त
अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए जनपद के विभिन्न थानों में दर्ज गैंगेस्टर के सात मामलों में पुलिस चार करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त कर चुकी है। गैंगेस्टर के अन्य मामलों में अभियुक्तों के संपत्ति का पुलिस ब्योरा तैयार कर रही है। इसके बाद उनकी भी संपत्ति जब्त करने की तैयारी है।
पिछले महीने हड़ताल के कारण कोर्ट के काम लंबित हुए हैं। अब चुनाव की तैयारियों में व्यस्तता रहती है। गुंडा एक्ट के मामले लंबित चल रहे हैं। इसकी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसका निस्तारण किया जाएगा। सुरेश कुमार सोनी, अपर जिला अधिकारी गोंडा
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपराधियों को ब्योरा तैयार किया जा रहा है। वर्ष 2021 में गुंडा एक्ट के 380 मामलों की रिपोर्ट जिला मजिस्ट्रेट को भेजी गई है। संतोष कुमार मिश्रा, पुलिस अधीक्षक गोंडा