फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Acquisition of 5300 vehicles for elections

Gonda News: चुनाव के लिए 5300 वाहनों का अधिग्रहण

Fri, 12 Apr 2024 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 12 Apr 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Acquisition of 5300 vehicles for elections
गोंडा। संभागीय परिवहन विभाग लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटा है। विभागीय अधिकारियों ने 5300 वाहनों का अधिग्रहण कर वाहन मालिकों को नोटिस जारी किया है। एआरटीओ ने एसपी के माध्यम से जिले के 17 थानों की पुलिस को नोटिस भेजा है। जिसका थानों की पुलिस तामीला कराने में जुटी है।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में पर्यवेक्षक, जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल व सेक्टर पुलिस अफसर समेत मतदान से जुड़े अधिकारियों व मतदानकर्मियों के लिए वाहनों का संभागीय परिवहन विभाग ने अधिग्रहण कर लिया है। विभाग से पंजीकृत 5300 वाहनों का अधिग्रहण किया गया है। इनमें 800 बसें, 650 स्कूली वाहन व 3850 निजी वाहन (बोलेरो, स्काॅर्पियो, पजेरो, फॉर्च्यूनर समेत कई लग्जरी वाहन) भी शामिल हैं। एआरटीओ (प्रशासन) बबिता वर्मा ने बताया लोकसभा चुनाव के लिए जिले में 5300 वाहनों का अधिग्रहण किया गया है। इसका नोटिस पुलिस अधीक्षक के माध्यम से 17 थानों की पुलिस को भेजा गया है। पुलिसकर्मी डोर-टू-डोर जाकर वाहन मालिकों को नोटिस का तामीला करा रहे हैं।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव को लेकर अधिग्रहीत किए गए छोटे वाहनों को 16 तो बड़े वाहनों को 17 मई को पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में खड़ा करना होगा। ऐसा न करने वाले वाहन मालिकों के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed