फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Acolytes and cooks are conducting exams and writing questions on the black board.

Gonda News: अनुचर और रसोइया करा रहे परीक्षा, ब्लैक बोर्ड पर लिख रहे प्रश्न

Wed, 08 Nov 2023 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 08 Nov 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Acolytes and cooks are conducting exams and writing questions on the black board.
गोंडा के प्राथमिक विद्यालय राधाकुंड में परीक्षा देते छात्र-छात्राएं।
गोंडा। शहर के विद्यालयों में अनुचर व रसोइये अपना काम करने के साथ शिक्षण कार्यों में भी हाथ बंटा रहे हैं। अर्द्धवार्षिक परीक्षा में कहीं पेपर से तो कहीं ब्लैक बोर्ड पर प्रश्न लिखकर परीक्षा कराई जा रही है।
विज्ञापन

बड़गांव प्राथमिक में 169 बच्चे पंजीकृत है। शिक्षकों के अनुसार रोजाना 80 से 90 बच्चे नियमित आ रहे हैं। यहां चंद्रप्रकाश गुप्ता प्रधानाध्यापक तो इरफान अहमद शिक्षामित्र व इंद्रा सोनी बतौर अनुचर कार्यरत हैं। बुधवार को सामाजिक विषय व अंग्रेजी पेपर की परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन

शिक्षामित्र इरफान अहमद बारी-बारी से कक्षा चार व पांच में ब्लैक बोर्ड पर परीक्षा के प्रश्न पत्र लिखते नजर आए। अनुचर इंद्रा सोनी कक्षा एक व दो के विद्यार्थियों को संभालती नजर दिखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़गांव कन्या उच्च प्राथमिक में सहायक अध्यापिका सत्यकांती गुप्ता ने बताया कि अर्द्धवार्षिक परीक्षा के लिए बाजार से अपने खर्च पर कॉपी खरीदकर बच्चों को मुहैया कराई है। राधाकुंड प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र मोनिका गुप्ता संभाल रही हैं। यहां 110 बच्चों में 96 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए हैं। मगर यहां भी बोर्ड पर प्रश्न लिखे गए।

टीकाकरण से कम आ रहे बच्चे
मालवीयनगर कंपोजिट विद्यालय की प्रधानाध्यापक शाहीन खानम और शिक्षामित्र स्मृति गौड़ ने बताया कि अर्द्धवार्षिक परीक्षा से पहले डिप्थीरिया का टीकाकरण किया गया है। ऐसे में बच्चों के हाथ में सूजन आ गई है। अभिभावक बच्चों को परीक्षा के लिए विद्यालय नहीं भेज रहे हैं।


शिक्षकों की मांग की जा चुकी है
नगर क्षेत्र में शिक्षकों की कमी है। शासन स्तर के मांग की गई है। उम्मीद है कि जल्द ही शिक्षकों की कमी को पूर्ति की जाएगी। वहीं, अन्य समस्या का जल्द समाधान कराया जाएगा।
- प्रेमचंद यादव, बीएसए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article