फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Acid thrown on the in-laws who came to resolve the dispute between husband and wife

Gonda News: पति-पत्नी के बीच विवाद सुलझाने पहुंचे मायके के लोगों पर फेंका तेजाब

Mon, 04 Aug 2025 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 04 Aug 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Acid thrown on the in-laws who came to resolve the dispute between husband and wife
बभनजोत सीएचसी में तेजाब से झुलसे युवक का इलाज करते स्वास्थ्य कर्मी। स्रोत: सोशल मीडिया 
गौराचौकी/खोड़ारे (गोंडा)। खोड़ारे के हनुमान नगर निवासी पति-पत्नी के बीच विवाद सुलझाने के लिए सोमवार को पहुंचे मायके वालों पर तेजाब फेंक दिया गया। इससे विवाहिता की मां उर्मिला देवी (52) और भाई सोनू (35) गंभीर रूप से झुलस गए। विवाहिता शिवानी (32) व उनका भाई शुभम (28) आंशिक रूप से झुलसे हैं। गाड़ी में तोड़फोड़ का भी आरोप है।
विज्ञापन

बस्ती के वॉल्टरगंज के पुरैना पांडेय निवासी शुभम ने बताया कि रविवार रात बहन शिवानी ने फोन करके पति सचिन समेत ससुरालियों की प्रताड़ना की जानकारी दी थी। सोमवार को शिवानी की मां उर्मिला अपने बेटों सोनू व शुभम के साथ विवाद सुलझाने हनुमान नगर पहुंचीं। दोनों पक्षों में बातचीत के दौरान विवाद हो गया। शिवानी के पति सचिन ने उनके भाई सोनू के सिर पर डंडे से हमला कर दिया। इसमें उनका सिर फट गया। बचाव के लिए अन्य लोग दौड़े तो सचिन के पिता विजय ने दुकान से लाकर तेजाब फेंक दिया। इससे विवाहिता शिवानी के साथ ही उनकी मां उर्मिला व भाई सोनू झुलस गए। सभी को आनन-फानन बभनजोत सीएचसी पहुंचाया गया।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. तरुण कुमार मौर्य ने बताया कि झुलसे लोगों का प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया है। थानाध्यक्ष प्रबोध कुमार ने बताया कि जांच में पता चला कि सचिन व उसके पिता विजय की सोने-चांदी की दुकान है। आरोप है कि विवाद के दौरान विजय ने दुकान से तेजाब लाकर फेंका था। पीड़ित के आरोपों के आधार पर पति सचिन, ससुर विजय, सास रेखा, देवर शुभम और सत्यम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध पर चालक से फोन छीना
आरोप है कि तेजाब फेंकने से शिवानी की मां व भाई बुरी तरह से झुलस गए। इसके बाद आरोपियों ने कार में भी तोड़फोड़ की। चालक वीडियो बनाने लगा तो उसका मोबाइल छीन लिया गया। चालक से भी हाथापाई की गई। उसने उर्मिला व अन्य को कार में बैठा वहां से भागकर जान बचाई। साथ ही थाने पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद सीएचसी भिजवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed