{"_id":"6a6a19b879b014592c07bc7b","slug":"accused-who-robbed-a-bike-borne-youth-arrested-gonda-news-c-100-1-slko1026-163247-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बाइक सवार युवक को लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बाइक सवार युवक को लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार
Wed, 29 Jul 2026 08:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 29 Jul 2026 08:48 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। देहात कोतवाली क्षेत्र के मुरावन पुरवा के पास बाइक सवार मंगुरा बाजार निवासी मोहम्मद आलम से हुई 10 हजार रुपये की लूट से जुड़े एक आरोपी को पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। वारदात में शामिल तीन बाल अपचारियों को संरक्षण में लिया गया है। जबकि वारदात में शामिल तीन साथी भाग गए। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से लूटी गई बाइक, तीन मोबाइल व 4250 रुपये बरामद हुए हैं।
कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि बुधवार को बाबाकुटी चौराहे पर वाहनों की चेकिंग चल रही थी। इसी दौरान तीन बाइकों पर सवार होकर आ रहे कुछ लोग पुलिस को देखकर भागने लगे। घेराबंदी करके तरबगंज के मन्नीपुरवा निवासी शिवम उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया गया। बाइक पर सवार उसके साथी तीन किशोरों को संरक्षण में ले लिया गया। जबकि तीन अन्य पुलिस को चकमा देकर भाग गए।
पूछताछ में पकड़े गए शिवम ने मुरावन पुरवा के पास हुई लूट की वारदात में शामिल होने बात स्वीकार की। शिवम ने कबूला है कि मोहम्मद आलम व्यापारियों से लेनदेन का काम करते थे। जानकारी मिली थी कि वह प्रतिदिन व्यापारियों से बड़ी रकम वसूलकर ले जाते हैं। कोतवाल ने बताया कि साजिश के तहत वारदात के तीन दिन पहले से ही उसने अपने साथी तीन किशोरों से रेकी कराई। 26 जुलाई की देर शाम मंडप तिराहे से साथी किशोरों के साथ पीछा किया। रास्ते में मुरावन पुरवा के पास रोक लिया और लोहे की रॉड से हमला कर 10 हजार रुपये, मोबाइल फोन व बाइक लूट ली। कोतवाल के मुताबिक आरोपियों ने पूछताछ में अपने अन्य तीन साथियों के नाम बताए हैं। उनकी तलाश की जा रही है।