फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Accused of murdering his mother sent to jail

Gonda News: जेल भेजा गया मां की हत्या का आरोपी

Thu, 23 Oct 2025 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 23 Oct 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Accused of murdering his mother sent to jail
हत्यारोपी संदीप वाल्मीकि। स्रोत: सोशल मी​डिया
गोंडा। नगर कोतवाली क्षेत्र के पूरे काशी पंडित पुरवा गिर्द गोंडा निवासी संदीप वाल्मीकि को छह साल से नौकरी न मिलने की खुन्नस थी। पिता की जगह छोटे भाई प्रदीप को नौकरी मिलने का दर्द उसे साल रहा था। नौकरी तो मिली नहीं थी, मां की कमाई पर मामा सूरज अधिकार जमाए था। इसी खुन्नस में उसने मां कांति की सिल-बट्टे से कूंचकर हत्या कर दी। मामा को भी हमला कर घायल कर दिया। बृहस्पतिवार को न्यायालय ने संदीप को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
विज्ञापन


नगर कोतवाल विवेक त्रिवेदी ने बताया कि सख्ती से पूछताछ करने पर संदीप टूट गया और बताया कि पिता नंदलाल की वर्ष 2019 में मृत्यु के बाद उनकी जगह पर मां ने छोटे भाई प्रदीप को नौकरी दिला दी थी। वह बेरोजगार था, इसी कारण उसकी पत्नी नंदिनी भी उसे छोड़कर बहराइच अपने मायके चली गई। चंद पैसों के लिए उसे मां और मामा के सामने हाथ फैलाना पड़ता था। इसलिए उसने मां को खत्म करने की ठान ली और वारदात को अंजाम दे दिया। कोतवाल ने बताया कि संदीप की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड उसके घर से और 50 मीटर की दूरी पर झाड़ी से सिल-बट्टा बरामद किया गया है।
विज्ञापन

पहले गढ़ी झूठी कहानी, करता रहा गुमराह
नगर कोतवाल ने बताया कि पूछताछ के दौरान संदीप ने नई कहानी गढ़ी थी, दो घंटे तक गुमराह करता रहा। बताया कि वह रात में घर पहुंचा और खाना खाने के बाद सो गया था। कोई व्यक्ति घर में घुस आया मां की सिल-बट्टे से कूंचकर हत्या कर दी। मामा सूरज पर हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद उसकी शर्ट व जींस से घर में फैला खून साफ करके कपड़ों और जूतों को घर से कुछ दूरी पर फेंककर फरार हो गया, बताया कि वह शराब के नशे में था, इसलिए उसे पता नहीं चला। सुबह उसकी नींद खुली तो मां का शव पड़ा था। मामा दर्द से कराह रहा था। मामा को उसी ने अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed