{"_id":"68bb262b2ce01380ae07905a","slug":"accused-of-murder-in-dispute-over-grabbing-wages-gonda-news-c-100-1-gon1003-143380-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: मजदूरी की रकम हड़पने के विवाद में हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: मजदूरी की रकम हड़पने के विवाद में हत्या का आरोप
Fri, 05 Sep 2025 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 05 Sep 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
वजीरगंज के अजबनगर में पीड़ित परिजनों को समझाते-बुझाते प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्र। स्रोत
वजीरगंज। अजबनगर निवासी पप्पू सिंह (18) की अहमदाबाद में मौत के बाद शव घर आने पर शुक्रवार को भी परिजन कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। हालांकि बाद में मजदूरी का पैसा हड़पने के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस के समझाने के बाद अंतिम संस्कार किया गया।
मृतक के भाई विपिन सिंह ने आरोप लगाया कि बीते मार्च महीने में पप्पू सिंह को फुसलाकर गांव के ही कुछ लोग अहमदाबाद ले गए। वहां मजदूरी का पैसा हड़पने के लिए पप्पू की पिटाई कर दी। सिर में गंभीर चोटें आने से इलाज के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन बिना एफआईआर दर्ज कराए शव लेकर घर आ गए। इसके बाद वजीरगंज पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बृहस्पतिवार देर शाम रौजा-टिकरी मार्ग पर शव रखकर प्रदर्शन किया। समझाने पर अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए थे, लेकिन शुक्रवार को एक बार फिर कार्रवाई की मांग करते हुए अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया।
इंस्पेक्टर संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि परिजनों को किसी तरह से समझाकर अंतिम संस्कार कराया गया है। उनका कहना है कि घटना अहमदाबाद की है। वहां की पुलिस से कोई संपर्क नहीं हो सका है। ऐसे में मौत के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। परिजनों की ओर से कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी गई है। इसमें गांव के ही कुछ लोगों पर मजदूरी के पैसे को हड़पने के लिए पिटाई का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
अवध केसरी सेना के पदाधिकारी भी पहुंचे
पीड़ित के घर पर पहुंचे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनोद सिंह, अवध केसरी सेना के नीरज सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, नील ठाकुर, विवेक सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी प्रभारी निरीक्षक से वार्ता कर परिजनों को समझाया। तब परिजन अंतिम संस्कार करने के लिए राजी हुए।