{"_id":"6765ad1849b55adb6d09e087","slug":"accused-of-killing-her-husband-by-poisoning-her-gonda-news-c-100-1-gon1003-129363-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: पति को जहर देकर मारने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: पति को जहर देकर मारने का आरोप
Fri, 20 Dec 2024 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 20 Dec 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। परसपुर में पुरैना गांव के पास बीते 14 दिसंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में बृजेश कुमार मिश्र का शव मिलने के मामले में पत्नी नीलम देवी ने जहर देकर हत्या का आरोप लगाते हुए एसपी से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने दावा किया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। ऐसे में विसरा जांच के लिए भेजा गया है।
देहात कोतवाली के बेलवा चौराहा सुभागपुर निवासी नीलम देवी ने एसपी को बताया कि उनके पति बृजेश कुमार मिश्र को बहाने से बुलाकर जहरीला पदार्थ देकर मारा गया है। मगर परसपुर पुलिस मामले में कार्रवाई के बजाय हीलाहवाली कर रही है। पीड़िता ने बताया कि उनके पति बृजेश बेलवा चौराहे पर दुकान चलाने के साथ ही अपना मालवाहक पिकअप वाहन चलाते थे। नीलम के मुताबिक, एसपी ने कार्रवाई का भरोसा दिया है। परसपुर के प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि विसरा की जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।