{"_id":"6967d7301ca24422df088607","slug":"accused-of-attacking-policeman-arrested-search-for-another-gonda-news-c-100-1-slko1026-150377-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सिपाही पर हमले का आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सिपाही पर हमले का आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश
Wed, 14 Jan 2026 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 14 Jan 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। पुलिस ने यूपी 112 के सिपाही पर जानलेवा हमले के आरोपी कौशल निवासी शुकुलपुर को बुधवार को सिकहरा शिव मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
इंस्पेक्टर यशवंत सिंह ने बताया कि 12 जनवरी को शुकुलपुर निवासी रत्नेश ने यूपी 112 पर फोन कर मारपीट की सूचना दी थी। मौके पर यूपी 112 के सिपाही मोहम्मद जाफर होमगार्ड राम बहाल मौर्या के साथ मौके पर पहुंचे। तभी रत्नेश ने दोनों से गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध पर हमला कर दिया। सिपाही की वर्दी फाड़ दी और गले में पड़े मफलर से गला कसकर जान से मारने का प्रयास किया।
शोर सुनकर गांव के लोग दौड़े। होमगार्ड ने फोन करके थाने पर सूचना दी। थाने से और फोर्स पहुंचने पर दोनों भाग निकले थे। मामले में सिपाही ने दोनों आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला करने, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया था। तभी से आरोपियों की तलाश की जा रही थी। आरोपी रत्नेश की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।