{"_id":"5dc1b6a18ebc3e5b56684729","slug":"accountants-deposited-167-additional-villages-gonda-news-lko490599670","type":"story","status":"publish","title_hn":"167 अतिरिक्त गांव का बस्ता लेखपालों ने किया जमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
167 अतिरिक्त गांव का बस्ता लेखपालों ने किया जमा
विज्ञापन
गोंडा। जिले के लेखपालों ने काम का अतिरिक्त बोझ उठाने से हाथ खड़े कर दिये है। मांगें पूरी न होने से लेखपालों ने मंगलवार को अतिरिक्त गांव के बस्ते जमा कर दिए। लेखपालों के इस निर्णय से जनता से जुड़ी करीब चार दर्जन से अधिक पत्रावलियां लंबित हो गई हैं।
जिले के चारों तहसील में लेखपालों का कुल 548 पद सृजत हैं। जिले में कुल 381 लेखपालों की नियुक्ति है। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के जिला मंत्री राम बहादुर पांडेय ने बताया कि लेखपालों पर 167 लेखपालों के अतिरिक्त कार्य की जिम्मेदारी भी लेखपालों को दे दी गई है।
लेखपालों ने बताया कि अब अपने मूल ग्राम पंचायतों के अतिरिक्त दूसरे रिक्त पदों के लेखपालों का काम कोई काम नहीं करेंगे। यहां तक की आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र के साथ शासन, परिषद, तहसील स्थापना, थाना दिवस व संपूर्ण समाधान दिवस, आईजीआरएस, डीएम व आयुक्त के कोई कार्य नहीं करेंगे।
विज्ञापन
मंगलवार को सदर तहसील में संघ के जिला मंत्री राम बहादुर पांडेय की अगुवाई में हुए प्रदर्शन में तहसील मंत्री आत्माराम वर्मा, मस्तराम वर्मा, मुक्तेश्वर लाल, राधा कांत मिश्रा, माल्केश्वर यादव आदि शामिल रहे।