फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Account manager's salary stopped due to negligence in bill payment

Gonda News: बिल भुगतान में लापरवाही पर लेखा प्रबंधक का वेतन रोका

Thu, 25 Jan 2024 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 25 Jan 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Account manager's salary stopped due to negligence in bill payment
गोंडा। स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बरतने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने जमकर फटकार लगाई। लंबित बिलों का भुगतान न करने पर जिला लेखा प्रबंधक का वेतन रोकने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें डीएम व सीडीओ ने विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा की।
इस दौरान जिला लेखा प्रबंधक संदीप मल्होत्रा की ओर से कई महीनों से विभिन्न मदों के लंबित बिलों का भुगतान न करने की बात सामने आई।
डीएम ने उनका वेतन रोकने का निर्देश देते हुए एक सप्ताह के भीतर भुगतान करने का निर्देश दिया। चेताया कि तय समय पर भुगतान नहीं हुआ तो लेखा प्रबंधक का नवीनीकरण नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान सीएम डैशबोर्ड, मातृ स्वास्थ्य, बाल स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, कम्युनिटी प्रोसेस, एनसीडी, जननी सुरक्षा व मातृ वंदना योजना, एनआरसी में भर्ती बच्चों, आरसीएच पोर्टल फीडिंग, राष्ट्रीय अंधता नियंत्रण कार्यक्रम आदि की समीक्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी चिकित्सकों को स्थानीय सीएचसी पर ही रात्रि निवास करने का सख्त निर्देश दिया गया। इस दौरान एम. अरुन्मोली, एसीएमओ डॉ. आदित्य वर्मा, सीएमएस महिला अस्पताल डॉ. देवेंद्र सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी अमरनाथ, डीसीपीएम डॉ. आरपी सिंह, बीएसए प्रेमचंद्र यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed