{"_id":"63baff47d278564154626508","slug":"accident-gonda-two-dead-gonda-news-lko6656953127","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: गिट्टी मौरंग के ढेर में फंसी बाइक, ट्रक से कुचलकर पिता-पुत्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: गिट्टी मौरंग के ढेर में फंसी बाइक, ट्रक से कुचलकर पिता-पुत्र की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटियाथोक (गोंडा)। सड़क किनारे लगे गिट्टी मोरंग के ढेर की वजह से पिता-पुत्र हादसे का शिकार हो गए। परसिया बहोरीपुर के पास ट्रक से बाइक सवार पिता-पुत्र की कुचलकर मौत हो गई। हादसे में महिला व दो अन्य को भी चोटें आईं। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
ग्राम रानीजोत अयाह निवासी बाबू (30) अपनी पत्नी उमरा (27), बेटे व दो अन्य बच्चों के साथ बाइक से इटियाथोक से वापस घर लौट रहा था। बताया जाता है कि बाइक पर पांच लोग सवार थे। कोई भी हेलमेट नहीं लगाए था। इटियाथोक बाबागंज मार्ग पर जगह-जगह भवन निर्माण सामग्री बेचने वालों ने गिट्टी मौरंग बालू के ढेर सड़क की पटरियों पर लगा रखे हैं। इस वजह से सड़क से नीचे उतरना खतरे से खाली नहीं है।
मंगलवार की शाम बाइक सवार युवक अपने परिजनों के साथ जैसे ही इटियाथोक बाबागंज मार्ग पर परसिया बहोरीपुर के काली मंदिर के पास पहुंचा। सामने से आ रहे गन्ने के ट्रक को पार करते समय सड़क की पटरी पर लगे बालू के ढेर में फंसकर ट्रक के नीचे चला गया। हादसे में बाबू (30) और उसके दस वर्षीय पुत्र की ट्रक से कुचल कर मौत हो गई।
विज्ञापन
पत्नी उमरा (27) व दो बच्चे ट्रक के दूसरी तरफ गिरकर घायल हो गए। बाइक सवार युवक ने हेलमेट नहीं लगाया था। पुलिस ने इटियाथोक बाबागंज मार्ग पर आवागमन शुरू कराया। प्रभारी निरीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य इटियाथोक इलाज के लिए ले जाया गया है।