{"_id":"625079af7891d6332c72227f","slug":"accident-gonda-news-lko625238197","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस की चपेट में आकर मां-बेटी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस की चपेट में आकर मां-बेटी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटियाथोक (गोंडा)। रोडवेज बस की चपेट में आकर मां-बेटी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
शुक्रवार की दोपहर थाना क्षेत्र के ग्राम करुवापारा निवासी दिनेश कुमार दुबे अपनी पत्नी शांति देवी (40) और बेटी सीमू दुबे (21) के साथ एक बाइक से इटियाथोक बाजार जा रहे थे। वह भारतीय स्टेट बैंक के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे एक बाइक सवार से टकरा गए।
इसके बाद उनकी बाइक कैसरबाग डिपो की लखनऊ से बलरामपुर जा रही बस की चपेट में आ गई। दुर्घटना में मां-बेटी दोनों बस की तरफ गिर गईं। दोनों की बस के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई। बाजार में मौजूद करुवापारा गांव के कई लोगों ने हादसे को सुनकर बाइक से बस का पीछा किया। पुलिस चौकी भवानीपुर खुर्द प्रभारी प्रतीक पांडेय ने बताया कि हादसे के बाद बस व चालक को हिरासत में ले लिया गया है। (संवाद)