{"_id":"614e081a8ebc3e002a50cf68","slug":"accident-gonda-news-lko597087522","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकरी चराने गई दो बालिकाओं की नदी में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकरी चराने गई दो बालिकाओं की नदी में डूबने से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटरा बाजार (गोंडा)। नउवन पुरवा गांव के रहने वाले दो किसानों की बेटियां शुक्रवार की शाम अपने गांव के समीप टेढ़ी नदी के किनारे बकरी चराने गई थीं। वहां बकरी चराते समय दोनों का पैर फिसल गया। जिससे वह टेढ़ी नदी के गहरे पानी में चली गईं। दोनों की टेढ़ी नदी में डूबने से मौत हो गई। दो बालिकाओं के नदी में डूबने से की खबर से दोनों घरों में कोहराम मचा है।
थाना कौड़िया क्षेत्र के ग्राम पंचायत झौहना के मजरा नउवन पुरवा की दो बालिकाएं अनीशा(12) पुत्री शहबान अली व फरजाना(14) पुत्री बकरीद शुक्रवार की शाम बकरियों को लेकर गांव के समीप टेढ़ी नदी के पार चराने के लिए घर से निकली थीं। वह दोनों बकरी चराते-चराते टेढ़ी नदी के किनारे पहुंच गई। इसी बीच बकरियों को नदी की ओर से दूर करते समय दोनों के पैर फिसल गए।
दोनों टेढ़ी नदी के गहरे पानी में चली गईं। दोनों की डूबने से मौत हो गई। आस-पास के लोगों ने जब बालिकाओं को नदी में डूबते देखा तो परिवार वालों को सूचना दी। परिवार के साथ ही गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों ने नदी से दोनों बालिकाओं को निकाला। मगर तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। थानाध्यक्ष कौड़िया चितवन कुमार ने बताया कि शवों को नदी से निकाल लिया गया है।