{"_id":"6102e1958ebc3e5f0e060f4e","slug":"accident-gonda-news-lko5890588114","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसी अनियंत्रित पिकअप, चपेट में आने से मां-बेटी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसी अनियंत्रित पिकअप, चपेट में आने से मां-बेटी की मौत
29द्दस्रड्डश्च11-गोंडा में छपिया के बभनजोतिया गांव के पास घस में घुसी अनियंत्रित पिकअप को निकालती ?
- फोटो : GONDA
Link Copied
मसकनवा/ बभनान (गोंडा)। बेकाबू पिकअप के घर में घुस जाने से हादसे में मां बेटी की मौत हो गई। हादसे में पिकअप चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बुधवार की रात की है। एसओ छपिया राकेश कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार की रात साढ़े नौ बजे छपिया बभनान मार्ग पर बभनजोतिया गांव के पास बभनान से छपिया की ओर जा रही एक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे बने जय सिंह के मकान में घुस गई।
विज्ञापन
घर में तख्त पर बैठ कर खाना खाने जा रहे जय सिंह का परिवार पिकअप की चपेट में आ गया। जय सिंह उम्र 49 वर्ष, उनकी पत्नी पूनम देवी उम्र 48 वर्ष, पुत्री खुशी गुप्ता उम्र 14 वर्ष, रेखा गुप्ता 25 वर्ष निवासी सिकंदरपुर थाना परशुरामपुर और पिकअप चालक राम किशन प्रजापति उम्र 26 वर्ष निवासी बहिराडीहा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपिया ले जाया गया। घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
उपचार के दौरान पूनम व खुशी की मौत हो गई है। जय सिंह, रेखा व पिकअप चालक राम किशन प्रजापति का उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है, जहां रेखा की हालत गंभीर बनी हुई है। पूनम के भाई महेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि उसकी छोटी बहन रेखा अपनी बड़ी बहन पूनम के घर आई थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि पिकअप को थाने लाया गया है। घटना में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।