फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Abortion of woman due to beating of bullies

दबंगों की पिटाई से महिला का गर्भपात, पति ने लगाया आरोप पुलिस ने नहीं की कार्यवाही

Wed, 15 Dec 2021 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Abortion of woman due to beating of bullies
गोंडा। किधौरा गांव के मजरे घमंड पुरवा में भूमि विवाद को लेकर एक गर्भवती महिला की दबंगों ने सोमवार की दोपहर पिटाई कर दी। जिसकी उसका गर्भपात हो गया। महिला का जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला के पति ने थाना तरबगंज में दबंगों के खिलाफ तहरीर दी। मगर पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। अब पीड़ित महिला ने एफआईआर दर्ज कराने को पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है।
विज्ञापन

थाना तरबगंज क्षेत्र किधौरा गांव के मजरे घमंड पुरवा के रहने वाले राकेश ने बताया कि वह टैक्सी चालक है। उसका गांव के कुछ लोगों से भूमि का विवाद चल रहा है। राकेश के मुताबिक आबादी की भूमि पर निर्माण कार्य चल रहा था। वह टैक्सी लेकर बाहर गया था।
विज्ञापन

उसकी पत्नी कुसमा घर पर अकेली थी। इसी बीच निर्माण की शिकायत पर थाने की पुलिस ने उसे थाने पर बुलाया था। वह घर पर नहीं था, इसलिए उसकी पत्नी सोमवार की दोपहर थाने पर जा रही थी तभी रास्ते में दबंगों ने उसे रोक लिया और मारना-पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीखने चिल्लाने पर भी दबंग उसे पीटते रहे। कुसमा ने गर्भ बचाने का प्रयास किया। मगर गर्भ पर चोट लगने के लिए कारण उसे पीड़ा होने लगी। फोन पर मिली सूचना के बाद वह घर पहुंचा और पत्नी को लेकर सीएचसी गया। जहां से चिकित्सक ने उसकी पत्नी को महिला अस्पताल रेफर कर दिया।

यहां चिकित्सकों ने उसकी पत्नी को तो बचा लिया। मगर गर्भपात हो गया। राकेश ने बताया कि उसने थाना तरबगंज मेें तहरीर दी। मगर पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। राकेश की पत्नी ने पुलिस अधीक्षक से मामले में एफआईआर दर्ज कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed