फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Aborted the woman, triple talaq

पहले महिला का कराया गर्भपात, बाद में दे दिया तीन तलाक

Tue, 14 Sep 2021 09:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 09:02 PM IST
विज्ञापन
Aborted the woman, triple talaq
गोंडा। क्षेत्र के नगवा निवासिनी एक महिला ने अपने पति सहित नौ लोगों के विरुद्ध मंगलवार को पुलिस महानिरीक्षक के आदेश पर मुस्लिम महिला विवाह पर अधिकारों की सुरक्षा सहित दहेज उत्पीड़न आदि धाराओं में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

अफसाना निवासिनी पटेल नगर निकट मंगलम गैस एजेंसी थाना कोतवाली नगर द्वारा दर्ज कराए केस के अनुसार उसका विवाह 4 नवंबर 2019 को सोनू पुत्र बेचन के साथ मुस्लिम रीति रिवाज से हुआ था।
विज्ञापन

उसके पिता ने हैसियत के अनुसार बेशकीमती दान-दहेज दिया था। विवाह के बाद ससुराल गई तो उसके पति व ससुरालीजन उससे दो लाख रुपये नगद व गोंडा शहर में एक प्लाट की मांग करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता के समझाने पर वह दोबारा ससुराल गई तो फिर मांग की जाने लगी। उसे मारना-पीटना व भूखा रखना शुरू किया गया। उसे उल्टी-बुखार के बहाने गर्भपात की दवा खिला दी गई। जिससे उसका 45 दिन का गर्भ गिर गया।
31 अगस्त की सुबह 7 बजे उसे मारपीट कर , कपड़ा, जेवर आदि छीन कर उसके पति अपने भाई शानू के साथ उसे व उसकी 11 माह की दुधमुंही बच्ची को बोलेरो पर बैठा कर लाए व नगवा मोड़ पर उसे तलाक, तलाक, तलाक कहकर चले गये।

पीड़िता ने एक सितंबर को अपना चिकित्सकीय परीक्षण कराया। थाने पर व पुलिस अधीक्षक को भी प्रार्थना दिया था। थानाध्यक्ष प्रबोध कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर पति सोनू,सास शहनाज, ननद रूबी, सूबी, साफिया, देवर शानू, मोनू, मुन्ना व ससुर बेचन निवासी गण पटेल नगर के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, मुस्लिम महिला सुरक्षा, गर्भपात कराना सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed