फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Aamir Khan's confession national against

आमिर खान का बयान राष्ट्रविरोधी

Sun, 29 Nov 2015 11:55 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 29 Nov 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
पाक अधिकृत कश्मीर की एक-एक इंच भूमि भारत की है। इस मुद्दे पर फारूक अब्दुल्ला का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है। असहिष्णुता के बारे में आमिर खान का बयान राष्ट्रद्रोह का परिचायक है। यह बातें रविवार को देवीपाटन शक्तिपीठ में पत्रकारों को संबोधित करते हुए गोरक्षपीठाधीश्वर व भाजपा सांसद महंत आदित्यनाथ ने कहीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पाक अधिकृत कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और हमारी सेना उसे वापस लेने में पूरी तरह से सक्षम है। पीओके के मुद्दे पर फारूक अब्दुल्ला ने जो कहा है, वह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन


हमारी सेना किसी भी देश से लोहा लेने में सक्षम है। असहिष्णुता के मुद्दे पर आमिर खान द्वारा दिए गए बयान को महंत आदित्यनाथ ने पूरी तरह से राष्ट्र विरोधी करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राष्ट्र विरोधी तत्वों को तुष्टिकरण की राजनीति के चलते संरक्षण दिया जा रहा है। प्रदेश सरकार अपनी कमियां छिपाने के लिए हिंदू संगठनों व व्यापारी संगठनों के लोगों को फर्जी मुकदमों में फंसाकर परेशान कर रही है।

महंत आदित्यनाथ ने शक्तिपीठ देवीपाटन में ब्रह्मलीन महंत महेंद्रनाथ योगी की पंद्रहवीं पुण्यतिथि के आयोजन की तैयारियों का भी जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed