फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Aadhaar being built in 35 banks and post offices, proposal for four new centers

Gonda News: 35 बैंकों और डाकघरों में बन रहे आधार, चार नए केंद्रों का प्रस्ताव

Wed, 25 Sep 2024 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 25 Sep 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Aadhaar being built in 35 banks and post offices, proposal for four new centers
गोंडा। सरकारी योजनाओं में आधार अनिवार्य होने से मुख्यालय के आधार केंद्र पर भीड़ जुट रही है। इससे लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। ऐसा तब है जब जिले के 35 बैंक व डाकघरों में आधार से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध हैं। इसके बाद भी अंबेडकर चौराहे के आधार सेवा केंद्र पर ही पूरे जिले से लोग पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

प्रशासन ने लोगों से आधार के लिए अन्य 34 केंद्रों तक पहुंचने की अपील की है। इसके साथ ही बैंकों की चार शाखाओं पर आधार सेवाओं की सुविधा दिए जाने का प्रस्ताव भी भेजा है। डीएम नेहा शर्मा ने आम लोगों से अपील की है कि एक ही केंद्र पर परेशान होने के बजाय अपने क्षेत्र के नजदीकी स्थानों पर जाकर लोग सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि डाक विभाग आम जनमानस की सुविधा के लिए प्रत्येक शनिवार को आधार का विशेष अभियान भी चला रहा है। अंबेडकर चौराहा स्थित केंद्र पर आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए लोगों की लंबी कतारें लग रही हैं, जबकि अन्य केंद्रों पर यह कार्य आसानी से हो रहा है। जिले के सभी 16 ब्लॉकों के हिसाब से केंद्रों का संचालन हो रहा है ताकि लोगों को सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोंडा की डाक अधीक्षक किरन सिंह ने बताया कि जरूरत को देखते हुए गांवों में विशेष शिविर लगाया जाएगा। अंबेडकर चौराहा के निकट स्थित प्रधान डाकघर में दो शिफ्ट में सुबह 07:00 से शाम 07:00 बजे तक काम किया जा रहा है। यहां आधार अपडेट कराया जा सकता है। इसके अतिरिक्त जिन क्षेत्रों से आवश्यकता प्राप्त हो रही है, वहां विशेष कैंप भी संचालित किए जा रहे हैं। इसके लिए प्रधान डाकघर में सिर्फ एक प्रार्थनापत्र देने की आवश्यकता है।

भारतीय स्टेट बैंक की मनकापुर और करनैलगंज शाखाओं के साथ ही इंडियन बैंक की हलधरमऊ ब्लॉक की मैजापुर, करनैलगंज, परसपुर ब्लॉक की पसका, इटियाथोक ब्लॉक की इटियाथोक, तरबगंज ब्लॉक की तरबगंज और धौरहराघाट तथा मुजेहना ब्लॉक की कुतुबगंज शाखा पर आधार अपडेट कराने की सुविधा है। इसी तरह इटियाथोक, खरगूपुर, करनैलगज, कौड़िया, कटरा बाजार, बालपुर, नवाबगंज, आईटीआई मनकापुर, वजीरगंज, मसकनवां, मनकापुर बाजार, बस स्टेशन, सिविल लाइंस, बड़गांव, बनकटवा, परसपुर, गोंडा शहर, ददुआ बाजार, तरबगंज, उमरी बेगमगंज, बेलसर, धानेपुर, श्रीनगर, मोतीगंज, खोरहंसा के डाकघर में भी सेवाएं दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed