{"_id":"66a14306187b2550a60cee1e","slug":"a-young-man-who-went-to-do-his-daily-chores-died-by-drowning-in-a-drain-gonda-news-c-100-1-gon1002-120818-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: नित्यक्रिया के लिए गए युवक की नाले में डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: नित्यक्रिया के लिए गए युवक की नाले में डूबकर मौत
Wed, 24 Jul 2024 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 24 Jul 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
नवाबगंज (गोंडा)। टेढ़ी नदी से निकले नाले के किनारे नित्यक्रिया के लिए गए युवक की पैर फिसलने से पानी में डूब कर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना क्षेत्र के दुल्लापुर गांव के मल्लहनपुरवा में जयचंद निषाद ने बताया कि उनके यहां एक 25 वर्षीय मनोरोगी युवक काफी दिनों से रहता था। गांव वाले उसे यादव के नाम से बुलाते थे। बुधवार की दोपहर में करीब दो बजे यादव शौच के लिए गांव में बगल में स्थित नाले के पास गया था। नाले में पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया और डूब गया। जानकारी मिलने पर गांव के गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद उसको नाले से बाहर निकाला, लेकिन तब तक पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई थी। जयचंद ने बताया कि वह बोलने और सुनने में भी असमर्थ था। करीब बीस वर्ष पहले घूमते हुए गांव में आया था। जिसे अपने घर पर रख लिए थे। प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद