फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   A young man stranded in Saudi Arabia sent a video of himself with a noose around his neck

Gonda News: सऊदी में फंसे युवक ने गले में फंदा डाल भेजा वीडियो

Mon, 02 Feb 2026 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 02 Feb 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
A young man stranded in Saudi Arabia sent a video of himself with a noose around his neck
सोशल मीडिया पर गुहार लगाता मो. समीर। स्रोत: वीडियोग्रैब 
करनैलगंज। रोजगार की तलाश में सऊदी अरब गया करनैलगंज का एक युवक मुश्किल में पड़ गया है। मोहल्ला बमपुलुस निवासी मोहम्मद समीर ने सोशल मीडिया पर वीडियो (संवाद न्यूज एजेंसी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करती) जारी कर फांसी लगाने की चेतावनी दी है। समीर की मां अंशी ने कोतवाली में तहरीर देकर एजेंट के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

अंशी ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उनके बेटे मोहम्मद समीर को एक एजेंट ने अच्छा काम और बेहतर पगार दिलाने का वादा करके 1.50 लाख रुपये लेकर वीजा जारी कराया था। 07 जनवरी 2026 को समीर को सऊदी अरब भेजा था। समीर को बताया था कि वहां घर में लिखापढ़ी का काम करना है, लेकिन वहां पहुंचने पर उसे रेगिस्तान में रख दिया गया। उससे पूरे दिन ऊंट चरवाए जा रहे हैं। दिन-रात की मेहनत के बाद उसे प्रताड़ित किया जाता है। जिससे तंग आकर उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया, जिसमें वह कह रहा है कि सात फरवरी तक उसे घर नहीं बुलाया गया तो वह फांसी लगा लेगा। वायरल वीडियो में गले में रस्सी डालकर उसने आत्महत्या की चेतावनी दी है। वीडियो उसने अपनी मां को भी भेजा है। ऐसे में मां अंशी चिंतित हैं। उन्होंने समीर की सुरक्षित वतन वापसी कराने और आरोपी एजेंट के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


रेगिस्तान से शहर में शिफ्ट करने पर हुआ समझौता
कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि समीर की मां ने तहरीर दी थी। आरोपी एजेंट को कोतवाली बुलाया गया। समीर रेगिस्तान में नहीं रहना चाहते थे। एजेंट ने उन्हें सऊदी के शहर में शिफ्ट करने की बात कही है, दोनों पक्ष के लोग इस पर सहमत हैं। दोनों ने समझौता कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed