फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   A young man riding a bicycle died after being hit by a four-wheeler

Gonda News: चौपहिया वाहन की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत

Sun, 06 Jul 2025 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 06 Jul 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
A young man riding a bicycle died after being hit by a four-wheeler
कटरा बाजार/दुबहा बाजार (गोंडा)। कौड़िया इलाके में नेवादा सम्मय के पास शनिवार रात चौपहिया वाहन की चपेट में आने से सरैंया निवासी साइकिल सवार बाबू सिंह (40) गंभीर रूप से घायल हो गए। वह मरणासन्न हालत में काफी देर तक सड़क पर पड़े तड़पते रहे। गश्त पर निकले कौड़िया इंस्पेक्टर अरविंद सिंह की नजर पड़ी तो उन्होंने बाबू सिंह को अस्पताल भिजवाया गया, लेकिन तब तक मौत हो गई।
विज्ञापन

बाबू सिंह शनिवार शाम साइकिल से दुबहा बाजार गए थे। रात नौ बजे लौटते समय वह हादसे का शिकार हो गए। आरोपी चालक वाहन समेत भाग गया। इंस्पेक्टर अरविंद ने बताया कि गश्त के दौरान उन्होंने घायल व्यक्ति को देखा तो तुरंत एबुलेंस मंगाकर कटरा सीएचसी भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कटरा बाजार इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कौड़िया पुलिस को सूचना दी गई है। कौड़िया इंस्पेक्टर ने बताया कि छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
गांव के महेश सिंह ने बताया कि बाबू सिंह पांच भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके परिवार में दो बेटे व बेटी और पत्नी गीता देवी हैं। बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। बाबू सिंह मजदूरी कर परिवार का गुजारा करते थे। उनकी मौत से गीता बदहवास हो गईं। भाइयों व बच्चों का भी रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुजरात में आठवीं मंजिल से गिरकर वजीरगंज के युवक की मौत

डुमरियाडीह (गोंडा)। वजीरगंज के नगवा निवासी सिराजुद्दीन के इकलौते बेटे शहाबुद्दीन उर्फ सोनू (25) की गुजरात के जूनागढ़ में आठवीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। रविवार को सोनू का शव गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। पिता सिराजुद्दीन बदहवास हो गए। मां व बहनें बिलखने लगीं। प्रधान प्रतिनिधि स्वामीनाथ सिंह ने बताया कि गांव के पास कब्रिस्तान में शहाबुद्दीन को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed