फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   A young man died and a girl was injured as her bike slipped on a broken road

Gonda News: टूटी सड़क पर बाइक फिसलने से युवक की मौत, युवती जख्मी

Thu, 05 Jun 2025 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 05 Jun 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
A young man died and a girl was injured as her bike slipped on a broken road
झंझरी/मसकनवा (गोंडा)। बस्ती के परसरामपुर क्षेत्र के वनगंवा में टूटी सड़क पर बाइक फिसलने से गिरकर छपिया के धानेपुर गांव निवासी शुभम (19) की मौत हो गई। उनके साथ बाइक पर बैठी युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे छपिया सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां शुभम के परिजनों व रिश्तेदारों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस का कहना है कि टूटी सड़क पर फिसलकर गिरने से हादसा हुआ है।
विज्ञापन

धानेपुर गांव निवासी तुलाराम के बेटे शुभम बुधवार रात रिश्तेदारी में निमंत्रण में बस्ती के सैदनपुर गए थे। रात करीब दो बजे परिजनों को बस्ती के परसरामपुर क्षेत्र के वनगंवा में हादसे की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे धानेपुर गांव के निरहू व पवन ने शुभम को छपिया सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बड़ी संख्या में गांव के लोग व रिश्तेदार भी सीएचसी पहुंच गए। सभी ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष संजीव कुमार वर्मा ने बताया कि हत्या की सूचना के बाद मौके पर छानबीन की गई। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। फुटेज में बाइक सवार शुभम व एक युवती अचानक टूटी सड़क पर नियंत्रण खोने से फिसलते नजर आ रहे हैं। आसपास के ग्रामीणों ने शुभम के परिजनों को सूचना दी थी। हादसे में युवती को गंभीर चोटें आई हैं। युवती की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed