{"_id":"6972617da8f08e6f81095755","slug":"a-young-man-died-after-being-crushed-to-death-by-a-tractor-that-overturned-in-a-drain-gonda-news-c-100-1-slko1026-150863-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: नाले में ट्रैक्टर पलटने से युवक की दबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: नाले में ट्रैक्टर पलटने से युवक की दबकर मौत
Thu, 22 Jan 2026 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 22 Jan 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
तरबगंज। बंधा-दत्तनगर मार्ग पर रांगी–चंदसुहा गांव की सीमा के पास बृहस्पतिवार शाम नाले में ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर के नीचे दबकर युवक की मौत हो गई।
सरांवा शिवपुर निवासी शिवबरन का पुत्र दिनेश (18) खेत से ट्रैक्टर के पीछे पंपिंग सेट बांधकर लौट रहा था। सड़क पर चढ़ते समय ढलान के कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर किनारे नाले में पलट गया। हादसे में दिनेश ट्रैक्टर के नीचे दब गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
मृतक के पिता शिवबरन ने बताया कि वह खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। दिनेश तीन भाइयों में छोटा था और महाराष्ट्र के पुणे में एक कंपनी में काम करता था। चार दिन पहले ही वह घर आया था। हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दिनेश की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।