{"_id":"6859a0a08f8ab2b1740cb6b4","slug":"a-worker-died-after-falling-from-a-pile-of-sacks-in-a-sugar-mill-gonda-news-c-100-1-gon1003-139731-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: चीनी मिल में बोरों के चट्टे से गिरकर श्रमिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: चीनी मिल में बोरों के चट्टे से गिरकर श्रमिक की मौत
Tue, 24 Jun 2025 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 24 Jun 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
मनकापुर/गोंडा। दतौली चीनी मिल में पैकिंग का काम करने वाले सुभाष कुमार तोमर (45) की मंगलवार तड़के बारिश के दौरान बोरों के चट्टे पर तिरपाल डालने के दौरान फिसलकर गिरने से मौत हो गई। बनकसिया शिवरतन सिंह कोटिया निवासी रंजीत तोमर ने बताया कि उनके भाई सुभाष 12 साल से दतौली चीनी मिल में पैकिंग का काम करते थे। रविवार रात ठेकेदार ने सुभाष को बुलाया था। सोमवार तड़के बारिश होने पर उन्हें चीनी के बोरों पर तिरपाल डालने के लिए कहा।
तभी पैर फिसलने से सुभाष गिरकर घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज पहुंचाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर सुभाष के परिजन चीनी मिल पहुंचे और गेट पर प्रदर्शन किया। कोतवाल मनोज पाठक ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
तभी पैर फिसलने से सुभाष गिरकर घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज पहुंचाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर सुभाष के परिजन चीनी मिल पहुंचे और गेट पर प्रदर्शन किया। कोतवाल मनोज पाठक ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन