फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   A two-lane overbridge will be built at the Maskanwa railway crossing

Gonda News: मसकनवा रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा टू लेन ओवरब्रिज

Fri, 23 Jan 2026 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 23 Jan 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
A two-lane overbridge will be built at the Maskanwa railway crossing
 मसकनवा में इसी रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा ओवरब्रिज। - संवाद 
मसकनवा/गोंडा। मसकनवा-लखपतनगर रेलवे स्टेशन के बीच किलोमीटर 615 पर रेलवे समपार संख्या 237 स्पेशल पर लगने वाले जाम से लोगों को निजात दिलाने की तैयारी है। यहां टू लेन ओवरब्रिज के निर्माण के लिए स्वीकृति दी गई है। 93 करोड़ 21 लाख रुपये की लागत से यहां ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

मसकनवा चौराहा से 200 मीटर दक्षिण स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेनों के आवागमन के समय जाम लग जाता है। कभी-कभी तो लगातार ट्रेनों के आने से लोग घंटों जाम से जूझते हैं। बीमार लोगों को अस्पताल पहुंचाने में भी दिक्कतें होती हैं। एंबुलेंस तक का मार्ग बाधित हो जाता है। स्कूल-कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों को मुश्किलें होती हैं।
विज्ञापन

इस रेलवे क्रॉसिंग से अयोध्या, कटरा, चौरी सिकंदरपुर, मसकनवा, गौराचौकी, चंद्रदीप घाट होते हुए सिद्धार्थनगर, नेपाल के प्रसिद्ध स्थल लुंबिनी मंदिर तक लोगों का आवागमन होता है। इस मार्ग पर वाहनों का आवागमन ज्यादा होने के कारण ट्रेनों के आवागमन पर रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से मुख्य चौराहे से गौराचौकी, अयोध्या, मनकापुर व बभनान मार्ग पर आए दिन जाम लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरा विधायक प्रभात वर्मा का कहना है कि ओवरब्रिज के निर्माण से राहगीरों को जाम में फंसने से राहत मिलेगी। समाजसेवी मनमीत सिंह, प्रधान प्रतिनिधि सोनू पांडेय, योगेंद्र वर्मा, आशीष सिंह, राजेश वर्मा, सतेंद्र तिवारी, अशोक कुमार, शिवकुमार, राजेश पांडेय आदि का कहना है कि रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनने से बाजार में लगने वाले जाम से निजात मिलेगी।




रेलवे के महाप्रबंधक को भेजा पत्र
शासन के अनुसचिव अभय प्रताप श्रीवास्तव ने पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक को इस संबंध में पत्र भेजा है। इसमें बताया कि दो लेन के रेलवे उपरिगामी सेतु के निर्माण को राज्य सरकार ने रेलवे के वर्क्स प्रोग्राम में शामिल करने की सहमति दे दी है। सेतु के पहुंच मार्ग के लिए भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई रेलवे व राज्य सरकार से मूल प्रस्ताव के स्वीकृत होने के बाद ही की जाएगी। सेतु और पहुंच मार्ग से संबंधित प्लान, डिजाइन एवं आगणन दोनों पक्षों की आपसी सहमति से अंतिम रूप दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed