फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   A tidal wave of faith surged in the Shiva temples

Gonda News: शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

Mon, 03 Aug 2026 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 03 Aug 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
A tidal wave of faith surged in the Shiva temples
सावन के पहले सोमवार को ​शिव मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु व नागेश्वर महादेव मंदिर में भांग से किय
गोंडा। सावन माह के प्रथम सोमवार को जिले के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की आस्था उमड़ पड़ी। भोर से ही मंदिरों में जलाभिषेक और पूजन-अर्चन के लिए लंबी कतारें लग गईं। श्रद्धालुओं ने गंगाजल, सरयू और राप्ती के जल, दूध, बेलपत्र, भांग, धतूरा, पुष्प और अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करके परिवार की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की। मंदिरों में दिनभर बम-बम भोले, ॐ नमः शिवाय व हर हर महादेव के जयघोष से गूंजते रहे।
विज्ञापन

शहर के दुखहरणनाथ मंदिर में सुबह से श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी रही। वहीं, खरगूपुर स्थित पौराणिक पृथ्वीनाथ मंदिर और पचरन नाथ मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। जयप्रभाग्राम के भक्ति धाम में पंचमुखी महादेव का विशेष अभिषेक और महाआरती हुई, जबकि करनैलगंज क्षेत्र के बाबा बरखंडी नाथ धाम में भी दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
विज्ञापन

मोतीगंज, इटियाथोक, मसकनवा और परसपुर क्षेत्र के जुगेश्वरनाथ, कटेश्वरनाथ, चित्तेश्वरनाथ, तिलेश्वरनाथ, नर्वदेश्वरनाथ, भारेश्वरनाथ सहित दर्जनों शिवालयों में भी श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। कई स्थानों पर रुद्राभिषेक और विशेष आरती का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रमुख मंदिरों में पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए। कई स्थानों पर बैरियर लगाकर वाहनों का प्रवेश रोका गया तथा श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से दर्शन और जलाभिषेक कराया गया। पुलिस अधिकारियों ने मंदिरों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। शाम को मंदिरों में फूलों से भव्य शृंगार किया गया।

सावन के पहले सोमवार को शिव मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु व नागेश्वर महादेव मंदिर में भांग से किय

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed