फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   A three-lane bridge will be built on the Bisuhi River at a cost of Rs 16 crore

Gonda News: 16 करोड़ से बिसुही नदी पर बनेगा तीन लेन का पुल

Mon, 30 Mar 2026 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 30 Mar 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
A three-lane bridge will be built on the Bisuhi River at a cost of Rs 16 crore
इटियाथोक के पास बिसुही नदी पर बना पुल। -संवाद
जयप्रभाग्राम/इटियाथोक। इटियाथोक में बिसुही नदी पर करीब 16 करोड़ रुपये की लागत से तीन लेन के पुल का निर्माण कराया जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग खंड अयोध्या के प्रस्ताव को शासन से स्वीकृति मिलने के बाद कार्यदायी संस्था ने निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुल बनने से गोंडा के साथ ही बलरामपुर, बस्ती जिले के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

बिसुही नदी पर वर्ष 1912 में ब्रिटिश शासनकाल में पुल बनवाया गया था। सिंगल लेन का यह पुल काफी जर्जर हो चुका है। इस रूट पर यातायात के हिसाब से पुल काफी संकरा भी है। एक बार में केवल एक दिशा से ही वाहन निकल पाते हैं। ऐसे में आए दिन पुल के आसपास जाम लगा रहता है। नए पुल के निर्माण की मांग लंबे समय से उठ रही थी। करीब पांच वर्ष से इसके लिए प्रयास किए जा रहे थे, लेकिन शासन स्तर पर स्वीकृति नहीं मिल पा रही थी। इस बीच राष्ट्रीय छात्र पंचायत ने भी पुल निर्माण को लेकर आंदोलन किया था। जनप्रतिनिधियों ने भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया, जिसके बाद प्रक्रिया तेज हुई।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के अधिशासी अभियंता एसके मिश्र के अनुसार, प्रस्तावित पुल तीन लेन का होगा और इसमें पैदल चलने वालों के लिए अलग से फुटपाथ भी बनाया जाएगा। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को मिलेगी राहत
बिसुही नदी पर तीन लेन का पुल बनने से गोंडा के साथ ही बलरामपुर के लोगों को भी आवागमन में सहूलियत मिलेगी। इस मार्ग से होकर ही लोग बलरामपुर के रास्ते नेपाल व सिद्धार्थनगर तक आवागमन करते हैं। इस मार्ग पर पुल निर्माण की स्वीकृति मिलने पर राष्ट्रीय छात्र पंचायत के अध्यक्ष शिवम पांडेय ने प्रसन्नता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed